सामग्री पर जाएँ
सहायता केंद्र
States

आमंत्रण माँगें

इसमें शामिल होने से पहले आपको संगठन से ही आमंत्रण चाहिए।

आपको क्या दिखता है

संगठन के नाम के साथ … से आमंत्रण माँगें।

ऐसा क्यों हुआ

आप जिसमें शामिल होना चाहते थे, वह ऐसे संगठन का है जिसके आप सदस्य नहीं हैं। इसमें शामिल होने से आप संगठन के सदस्य बनेंगे और एक सशुल्क सीट लगेगी। बाहर से किसी को केवल संगठन के मालिक और एडमिन ला सकते हैं।

ऐसा तब होता है जब:

  • लिंक या आमंत्रण किसी ऐसे व्यक्ति से आया जो बाहर से लोगों को नहीं ला सकता, जैसे संगठन का कोई संपादक या चुनौती का कोई एडमिन,
  • आपको आमंत्रित करने वाले व्यक्ति की वह भूमिका इस बीच चली गई,
  • आपने ख़ुद शामिल होने की कोशिश की,
  • आपको पहले संगठन से हटाया गया था।

कुछ भी सहेजा नहीं गया।

फ़ैसला कौन करता है

संगठन के मालिक और एडमिन।

आप क्या कर सकते हैं

संगठन के मालिक या किसी एडमिन से आपको आमंत्रित करने को कहें। संगठन शामिल होने के अनुरोध नहीं लेते।

अपडेट: 8 नवंबर 2026

बदलाव सुझाएँ